बोर्डर पर 2 पाकिस्तानी आंतकवादी को किया ढेर

राजस्थान के श्रीगंगानगर से भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है. मिली जानकारी के अनुसार BSF ने अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर 2 पाक घुसपैठियों को मार गिराया. दोनों घुसपैठियों से पिस्टल और हेरोइन भी बरामद हुई है।

श्रीगंगानगर एसपी राजन दुष्यंत ने यह जानकारी दी.

जानकारी के मुताबिक बीती रात बीएसएफ की 91 बटालियन के जवानों ने पाकिस्तान की सीमा से भारतीय सीमा में घुसे दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है. बताया जा रहा है कि बीएसएफ की सीमा चौकी ख्याली पर पहले जवानों की ओर से घुसपैठियों को चेतावनी दी गई. इसके बाद नहीं मानने पर जवानों ने उन्हें मार गिराया.

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…