फिर से भोजपुरी बॉक्‍स ऑफिस पर दिखेगा कल्‍लू और यामिनी का जलवा

भोजपुरी सुपर स्‍टार अरविंद अकेला कल्‍लू और खूबसूरत अदाकारा यामिनी सिंह का जलवा एक बार फिर से भोजपुरी बॉक्‍स ऑफिस पर दिखने वाला है। दोनों की पिछली फिल्‍म ‘छलिया’ आयी थी, जिसमें उनकी केमेस्‍ट्री खूब पसंद की गई थी। इसके बाद अब उनकी वापसी एम फैसल रियाज की भोजपुरी फ़िल्म ‘प्यार का देवता’ में होने वाली है। फ़िल्म का निर्माण साईं श्रृंगार के बैनर तले किया जा रहा है, जिसके प्रोड्यूसर संजय कुमार सिंह (राजा) व पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।
अपनी इस फिल्‍म को लेकर कल्‍लू और यामिनी भी एक्‍साइटेड हैं। उनका कहना है कि कोरोना महामारी के बीच फ़िल्म ‘प्यार का देवता’ उनका पहला प्रोजेक्‍ट है। लॉकडाउन से उबरने के बाद वे फिल्‍म करने को लेकर बेहद उत्‍साहित हैं। हालांकि उन्‍हें उम्‍मीद है कि जब तक फिल्‍म की शूटिंग पूरी होगी, तब तक देश के सिनेमाघर भी अनलॉक हो जायेंगे।
वहीं, कल्‍लू कहते हैं कि  ‘प्यार का देवता’ एक बेहतरीन पटकथा वाली फिल्‍म है। मुझे पर्सनली इस फिल्‍म की पटकथा पसंद आयी है। फिल्‍म की टीम भी खूबसूरत है। गाने और संवाद भी दर्शकों को गुदगुदाने वाले होंगे, जैसा मुझे बताया गया है। तो मैं कह सकता हूं कि फिल्‍म पूरी तरह से मनोरंजन का पैकेज होगी। इसलिए अपने फैंस और भोजपुरी के दर्शकों से अपील करूंगा कि जब भी फिल्‍म रिलीज हो, आप जरूर देखें।
  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…