Boss 14: जल्द ही शुरू होने वाला है ,शो में जाने से पहले क्वारंटाइन पर रहेंगे कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 14 अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन शो अभी से काफी सुर्खियों में हैं। शो को लेकर रोज नई खबरें आती रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स को कोराना टेस्ट कराना होगा और घर के अंदर आने से पहले क्वारंटाइन में रहना होगा। दरअसल, कंटेस्टेंट्स को प्रीमियर डेट से पहले अलग-अलग जगहों पर रखा जाएगा जिसका मतलब कंटेस्टेंट्स को 20 या 21 सितंबर से क्वारंटाइन पर रहना होगा। सभी शो के प्रीमियर तक क्वारंटाइन पर रहेंगे।

सलमान खान 3 दिन पहले करेंगे प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस 14 अक्टूबर से ऑनएयर होगा। सामान्य तौर पर शो का प्रीमियर एपिसोड एक दिन पहले एडवांस में शूट किया जाता है ताकि कंटेस्टेंट्स की पहनचान छुपाकर रखी जा सके। लेकिन इस बार प्रीमियर एपिसोड तीन दिन शूट किया जाएगा। बता दें कि हाल ही में सलमान की एक फोटो जमकर वायरल हुई थी, जिसमें वह बिग बॉस के सेट पर पोछा मारते हुए नजर आए थे।

सलमान खान की फीस

वहीं हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि सलमान खान बिग बॉस-14 के पूरे सीजन के लिए 250 करोड़ रुपये की मोटी फीस ले रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सलमान खान छोटे पर्दे पर सबसे ज्यादा चार्ज करने वाले एक्टर हैं। बिग बॉस-14 के लिए उन्हें 250 करोड़ रुपये बतौर फीस दिए जा रहे हैं। सलमान वीक में एक बार शूटिंग करेंगे और दिन में दो एपिसोड की शूटिंग होगी। 12 सप्ताह के लिए प्रति दिन एपिसोड करीब 10.25 करोड़ की फीस दी जा रही है। हर साल की तरह इस साल भी सलमान को टेलीविजन चैनल के कुछ अवार्ड शो में भी आना होना होगा।’

  • Related Posts

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…