राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा है कि फ्रेंचाइजी आईपीएल में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की उपलब्धता को लेकर ‘सुनिश्चित नहीं’ है। पिछले साल इंग्लैंड की विश्व कप खिताबी जीत के नायक रहे स्टोक्स कठिन दौर से गुजर रहे हैं। मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘सबसे पहले और जरूरी यह है कि हमारी संवेदनाएं स्टोक्स के परिवार के साथ है। यह मुश्किल परिस्थिति है, इसलिए हम उसे उतना समय दे रहे हैं जितना उसे जरूरत है।’अपने पिता को ब्रेन कैंसर का पता लगने के बाद वह पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट से पहले अगस्त में टीम से हट गए थे।
उन्होंने कहा, ‘स्टोक्स की स्थिति अभी क्या है, हमें नहीं पता है लेकिन एक बार चीजें साफ हो जाएं तो हम कोई फैसला कर सकेंगे। हम अभी यह अनुमान नहीं लगा सकते कि उनका क्या होगा।
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…







