सस्ता हो गया सोना,3 दिन में चांदी 7688 रुपये हुई सस्ती

देश भर के सर्राफा बाजारों में आज यानी बुधवार को 24 कैरेट सोना 461 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे खुला। सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के भाव में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट देखने को मिल रही है। सोने का हाजिर भाव 50222 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी 58217 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। पिछले तीन दिन में सोने के भाव में 1398 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है, वहीं चांदी 7688 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है।

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…