राहुल ने किया किसानों के भारत बंद का समर्थन, कहा- ‘तीनों काले कानून वापस लें मोदी सरकार’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘मोदी सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार और शोषण के ख़िलाफ़, आइये साथ मिलकर आवाज़ उठाएँ.’ राहुल गांधी ने इसके साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशभर में कृषि कानून को लेकर हो रहे आंदोलन का समर्थन किया है. राहुल ने कहा कि किसान आंदोलन का हम समर्थन करते हैं. केंद्र सरकार किसानों की बात सुनें और इस काले कानून को वापस लें. बता दें कि कृषि कानून को लेकर देशभर में किसान आंदोलन कर रहे हैं.

बता दें कि शुक्रवार को पीएम मोदी ने कृषि बिल पर किसानों के विरोध के देखते हुए कहा की सभी बीजेपी कार्याकर्ताओं को किसानों तक पहुंचना चाहिए और उन्हें नए कृषि सुधारों के महत्व और पेचीदगियों के बारे में बहुत ही सरल भाषा में समझाना चाहिए कि नया कानून उन्हें कैसे सशक्त बनायेगा. उन्होंने कहा, ‘ हमारा जमीनी संपर्क आभासी दुनिया में फैले झूठ और अफवाहों का भंडाफोड़ करेगा.’

वहीं किसान आंदोलन को लेकर प्रियंका गांधी भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘किसानों से MSP छीन ली जाएगी. उन्हें कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा. न दाम मिलेगा, न सम्मान. किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा. भाजपा का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है. हम ये अन्याय नहीं होने देंगे.’

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…