‘कब्जावादी’ जापान में बनेगी ठोस योजना चीन को घेरने के लिए, एक मंच पर आएंगे भारत समेत ये चार देश

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्तागस ने मंगलवार को बताया कि पोंपियो ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के विदेश मंत्रियों के साथ होने वाली दूसरी क्वाड बैठक में भाग लेने जापान जाएंगे। इससे पहले, क्वाड बैठक के तहत चारों देशों के विदेश मंत्रियों की पहली मुलाकात सितंबर 2019 को न्यूयॉर्क में हुई थी।
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता को रोकने के लिए चार देश भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जा इसके लिए जापान में छह अक्तूबर को अहम बैठक होनी है। टोक्यो में होने वाली क्वाड देशों की सामूहिक बैठक में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो, भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मैरिस पाइन अपने जापानी समकक्ष तोशिमित्सु मोतेगी के साथ भावी रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे।
पान एक साथ एक मंच पर आए हैं। विस्तारवादी नीतियों के खिलाफ चीन को घेरने के लिए चारों देश क्वाड समूह के रूप एक साझी रणनीति तैयार करेंगे।
क्वाड विदेश मंत्रियों यह बैठक हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के सैन्य ताकत दिखाने को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं की पृष्ठभूमि में होगी। बैठक में चारों विदेश मंत्री कोविड-19 संकट के बाद अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और वैश्विक महामारी के साथ पैदा होने वाली विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वित कदमों की आवश्यकता पर चर्चा करेंगे।

पोंपियो सियोल भी जाएंगे :
प्रवक्ता ने बताया कि पोंपियो चार अक्तूबर से आठ अक्तूबर तक एशिया के दौरे के तहत टोक्यो में बैठक के बाद उलनबटोर और सियोल की भी यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के लिए सात अक्तूबर को उलनबटोर जाएंगे और सात एवं आठ अक्तूबर को सियोल जाएंगे।

जयशंकर छह को जाएंगे :
वहीं, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर क्वाड मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए छह और सात अक्तूबर को टोक्यो जाएंगे। वह द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए अपने जापानी समकक्ष तोशिमित्सु मोतेगी के साथ बातचीत करेंगे।

अमेरिका के लिए अहम क्यों :
अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत को अधिक बड़ी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। कई देशों का मानना है कि अमेरिका क्षेत्र में चीन की बढ़ती ताकत को काबू करने के लिए ऐसा कर रहा है।

  • Related Posts

    दक्षिण कोरिया के निर्माण स्थल पर आग लगने से चार लोगों की मौत, दो अस्वस्थ

    दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर आग लगने के बाद दिल का दौरा पड़ने से चार लोगों की मौत हो गई और…

    अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को रुकी हुई विदेशी सहायता फिर से शुरू करने का दिया आदेश

    अमेरिका में कोलंबिया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एक न्यायाधीश ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को रोकी गई विदेशी सहायता को फिर से शुरू करने का आदेश दिया।श्री ट्रम्प…