स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स को मंगलवार को खेले इस मैच में मौजूदा चैंपियन मुंबई से 57 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था. \
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के दौरान उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
इस सत्र में यह पहला अवसर है जबकि रॉयल्स ने निर्धारित अवधि में ओवर पूरे नहीं किये और इसलिए स्मिथ पर न्यूनतम ओवर दर से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत 12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है.
इससे पहले टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी धीमी ओवर गति के लिये 12-12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया था.
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…







