ताइवान ने Taiwan शब्द को किया हाइलाइट नए पासपोर्ट से हटाया ‘रिपब्लिक ऑफ चाइना’ का नाम

ताइपे: ताइवान की सरकार ने देश के पासपोर्ट के लिए एक नया डिजाइन जारी किया है, नए पासपोर्ट (Taiwanese Passport) में अंग्रेजी में लिखे ताइवान शब्द के फॉन्ट को बढ़ा दिया गया है. इसके साथ ही पासपोर्ट के नए कवर में अंग्रेजी में लिखे ‘रिपब्लिक ऑफ चाइना’ (Republic of China) को हटा दिया गया है, हालांकि चीनी शब्दों यह लिखा हुआ है. इसके साथ ही पासपोर्ट में ताइवान के राष्ट्रीय चिह्न का भी इस्तेमाल किया गया है. जिसमें ताइवान और चीन के बीच अंतर स्पष्ट दिखता है.

पासपोर्ट ताइवान शब्द का स्थान बदला

पासपोर्ट में ‘ताइवान’ (Taiwan) शब्द को न सिर्फ बड़ा किया गया है, बल्कि इसका स्थान भी बदला गया है. वर्तमान पासपोर्ट में ‘ताइवान’ शब्द, फिर चीनी में ताइवान और फिर ‘पासपोर्ट’ शब्द लिखा हुआ है, जबकि नए पासपोर्ट में चीनी में लिखे ताइवान को ऊपर किया गया है, इसके बाद अंग्रेजी में ताइवान और फिर पासपोर्ट लिखा हुआ है.

ताइवान शब्द को क्यों बढ़ाया गया

नए डिजाइन की घोषणा करते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री जोसेफ वू ने कहा कि नया कवर जुलाई में सांसदों द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद तैयार किया गया है, जिसमें विदेश मंत्रालय (MOFA) को ‘ताइवान’ शब्द को ‘चीन’ के ऊपर हाइलाइट करने के लिए कहा गया था. उन्होंने कहा, “नए कवर में उन सभी तत्वों को ही शामिल किया गया है, जो मौजूदा कवर में है, लेकिन हमने ‘ताइवान’ के लिए अंग्रेजी शब्द को हाइलाइट किया है और इसे ‘पासपोर्ट’ शब्द के करीब ले जाया, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि पासपोर्ट ताइवान का है.

कब जारी होगा नया पासपोर्ट

विदेश मंत्री जोसेफ वू ने कहा कि नए कवर डिजाइन (Taiwan New Passport) के साथ पासपोर्ट 2021 जनवरी तक जारी किए जाएंगे. हालांकि मौजूदा पासपोर्ट का उपयोग करने वाले लोग उन्हें समाप्त होने तक उपयोग करना जारी रख सकते हैं.

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…