दर्शकों को मिल सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया Boxing Day Test में स्टेडियम में एंट्री

मेलबर्न:विक्टोरिया स्टेट के प्रमुख डैनियल एंड्रयूज ने कहा, ‘बॉक्सिंग डे टेस्ट का अलग अहम है. मुझे पूरा यकीन है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में एमसीजी मैदान पर दर्शकों को एंट्री मिलेगी. मुझे नहीं पता कि कितने दर्शकों को प्रवेश मिल सकता है, लेकिन वहां पर दर्शक होंगे और इस दिशा में काम किया जा रहा है.’
भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में होने वाले आगामी बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) में दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री की इजाजत मिलने की उम्मीद है. ऐसा इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि विक्टोरिया स्टेट के प्रमुख डैनियल एंड्रयूज ने कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद लॉकडाउन में ढील देने का फैसला किया है.
2018-19 में भारत ने जब पिछली बार आस्ट्रेलिया का दौरा किया था तो उसने विराट कोहली की कप्तानी में एमसीजी में तीसरा टेस्ट जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी थी. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को 27 नवंबर 2020 से 19 जनवरी 2021 तक 3 टी20, 3 वनडे और 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.
ऐसा माना जा रहा है कि सीमित ओवरों के मैच सिडनी और कैनबरा में खेले जाएंगे. भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाले मैचों के अस्थाई कार्यक्रम के अनुसार, पहले 2 वनडे 27 और 29 नवंबर को होगा जबकि तीसरा वनडे 1 दिसंबर को सिडनी में खेला जाएगा. वहीं, पहला टी20 कैनबरा में चार दिसंबर को खेला जाएगा.
इसके बाद दोनों टीमें 6 और 8 दिसंबर को होने वाले आखिरी 2 टी20 मैचों के लिए सिडनी लौट आएगी. सीमित ओवरों की सीरीज के बाद दोनों टीमें 17 से 21 दिसंबर तक एडिलेड में पहला टेस्ट मैच खेलेगी. दूसरा टेस्ट मैच इसके बाद खेला जाएगा.

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…