कैबिनेट फैसलाः गन्ना किसानों को होगा फायदा ,सरकार ने बढ़ाया ईथेनॉल का दाम

ईथेनॉल मिक्स पेट्रोल को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया है. अब सरकारी तेल कंपनियां इसी कीमत पर चीनी मिलों से ईथेनॉल को खरीदेंगी. केंद्रीय कैबिनेट (Union Cabinet) ने बुधवार को ईथेनॉल (Ethanol) की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. इसका फायदा गन्ना किसानों के अलावा चीनी मिलों को भी होगा.
इतनी होगी कीमत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक में तीन महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फैसलों की जानकारी देते हुए कहा है कि सरकार ने पहला फैसला लिया है कि चीनी से बनने वाली इथेनॉल की नई कीमत अब 62.65 रुपये लीटर होगी. इथेनॉल बी हैवी की कीमत 57.61 रुपये, सी हैवी की कीमत 45.69 रुपये होगी.

इसके अलावा सरकार ने किसानों के हित में और डैम की सुरक्षा के लिए भी फैसला किया है. सरकार ने फैसला किया है कि जूट से बनी बोरी का प्रयोग बढ़ाया जाएगा. अब से अनाज की पैकिंग के लिए 100 फीसदी जूट की बोरी का प्रयोग होगा. वहीं चीनी की पैकिंग के लिए भी 20 फीसदी जूट से बनी बोरी का प्रयोग होगा.

बांधों के रखरखाव के लिए फेज 2 व फेज 3 योजना को मंजूरी
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि इसके अलावा कैबिनेट ने देश भर में मौजूद बांधों के रखरखाव के लिए एक ही योजना के फेज 2 और फेज 3 को मंजूरी दी गई है. बांधों की संख्या में हम चीन और अमेरिका के बाद तीसरे नंबर पर हैं. इन बांधों में 80 फीसदी बांध 25 साल और उससे ज्यादा पुराने हैं. जिन वैज्ञानिक पद्धतियों का इस्तेमाल उनके रख रखाव में चाहिए उसकी कैपेसिटी बिल्डिंग की जरूरत महसूस की जाती रही है. बांध बाढ़ नियंत्रण में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. सरकार ने पिछले 6 सालो में 207 बांधों के पुनर्वास का काम पूरा कर लिया है. बांधों की मालकियत राज्यों के पास है और जो राज्य हमारे धर्मा प्रोजेक्ट में साथ जुड़े है हम उनको फंड देंगे. डैम के चयन का अधिकार राज्यों के हाथ में है

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…