IPL 2021 के लिए हैदराबाद को इन खिलाड़ियों को करना चाहिए रिटेन, पूर्व भारतीय ओपनर ने बताया

नई दिल्ली । IPL 2020 के समापन के बाद से ही आइपीएल के अगले सीजन के लिए तैयारियां लगभग शुरू हो गई हैं। आइपीएल का 14वां सीजन अगले कुछ ही महीनों के बाद होना है। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को किन खिलाड़ियों को IPL 2021 के लिए रिटेन करना चाहिए? इस पर भारतीय टीम के पूर्व ओपनर और क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी राय दी है। हैदराबाद टीम कई बार प्लेऑफ में पहुंची है, लेकिन सिर्फ एक बार विजेता रही है।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा है कि आइपीएल 2021 की नीलामी में राइट टू मैच (RTM) कार्ड के जरिए सनराइजर्स हैदराबाद को कप्तान डेविड वार्नर और लेग स्पिनर राशिद खान को निश्चित रूप से बरकरार रखना चाहिए। SRH को भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन जैसे गेंदबाजों के लिए भी RTM कार्ड का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा वे चाहते हैं कि हैदराबाद की टीम मनीष पांडे जैसे भारतीय खिलाड़ी के साथ बनी रहनी चाहिए।

क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है, “मैं डेविड वार्नर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और मनीष पांडे के के आसपास टीम का निर्माण करना चाहूंगा। ये मेरे मुख्य पांच खिलाड़ी होंगे। एसआरएच को केन विलियमसन को टीम में लाना होगा, क्योंकि वह एक उत्कृष्ट खिलाड़ी है। साथ ही टीम को कुछ युवाओं को भी बनाए रखना होगा और उन युवा लड़कों को ज्यादा से ज्यादा मौके देने होंगे।” आकाश चोपड़ा ने जिन युवा खिलाड़ियों की तरफदारी की है, उनके नाम भी उन्होंने बताए हैं।

43 वर्षीय चोपड़ा ने कहा कि अगले साल बड़ा योगदान देने में मदद करने के लिए प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा और विराट सिंह जैसे खिलाड़ियों का बुद्धिमानी से इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है, “मैं अगले सीजन में प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, विराट सिंह और विजय शंकर से कुछ ज्यादा की उम्मीद कर रहा हूं, क्योंकि इनके पास वो दमखम है, जिससे टीम को फायदा हो सकता है।” इन खिलाड़ियों ने आइपीएल 2020 में वो करके भी दिखाया है।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…