दुनियाभर में 6.38 करोड़ से अधिक हुई कोरोना मरीजों की संख्या

वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 6.38 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि संक्रमण से हुई मौतें 14,80,000 से अधिक हो गई हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने बुधवार को दी। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बुधवार को अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान में दुनियाभर में कुल मामले 63,839,023 हैं और मृत्यु दर 1,480,516 है।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका सर्वाधिक कोविड प्रभावित देश है, यहां 13,721,304 मामले दर्ज किए गए हैं और 270,645 लोगों की मौत हुई है। संक्रमण के मामलों के हिसाब से भारत 9,462,809 मामलों के साथ अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में 138,122 मौतें दर्ज की गई हैं।
सीएसएई के आंकड़ों के अनुसार, 10 लाख से अधिक मामले दर्ज करने वाले अन्य देश ब्राजील (6,386,787), रूस (2,302,062), फ्रांस (2,275,429), स्पेन (1,656,444), ब्रिटेन (1,647,230), इटली (1,620,901), अर्जेंटीना (1,432,570), कोलंबिया (1,324,792), मेक्सिको (1,122,362) और जर्मनी (1,094,678) हैं।

कोविड से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 173,817 मौतों के साथ अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। वहीं 20,000 से अधिक मौत दर्ज करने वाले देशों में मेक्सिको (106,765), ब्रिटेन (59,148), इटली (56,361), फ्रांस (52,821), ईरान (48,628), स्पेन (45,511), रूस (40,050), अर्जेंटीना (38,928), कोलंबिया (36,934), पेरू (35,966) और दक्षिण अफ्रीका (21,644) है।

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…