11 दिसंबर को OTT प्‍लेटफॉर्म RDX पर रिलीज होगी हिंदी फिल्‍म ‘भोज बगड़ावत भारत’

नाभी इंटरटेंमेंट प्रस्‍तुत हिंदी फिल्‍म ‘भोज बगड़ावत भारत’ 11 दिसंबर यानी कल रिलीज होगी। इस फिल्‍म को OTT प्‍लेटफॉर्म RDX पर रिलीज किया जायेगा। इसकी जानकारी आज निर्माता बी आर सैनी व हेमंत सीरवी ने दी। उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म ‘भोज बगड़ावत भारत’ राजस्‍थान के रजवाड़ों की शौर्य की कहानी पर आधारित है, जिसे हम कल रिलीज कर रहे हैं। राजस्‍थान में वीरता को लेकर बनी अब तक की सभी फिल्‍मों से अलग है हमारी फिल्‍म फिल्‍म ‘भोज बगड़ावत भारत’। यह दर्शकों को देशप्रेम की भावना को जागृ‍त करने वाली है।
उन्‍होंने बताया कि पी आर सैनी प्रस्‍तुत फिल्‍म ‘भोज बगड़ावत भारत’ को कल्‍याण सीरवी ने निर्देशित किया, जो एक अच्‍छे और अनुभवी निर्देशक है। उनके निर्देशन में हम आज एक बड़ी फिल्‍म लेकर तैयार हैं, जो दर्शकों को मनोरंजन के साथ अपने अतीत के शौर्य और पराक्रम से रूबरू करवायेगा। फिल्‍म के सह निर्माता जगदीश कच्‍छावह हैं। डीओपी ए एम जोन आनंद हैं। फिल्‍म में राजस्‍थान की पारंपरिक संगीत के साथ आधुनिक संगीत भी हैं। फिल्‍म के गानों के गीतकार अशोक दाधिच, उर्जा साउ हैं। हमने एक बेहतरीन फिल्‍म बनाई है, जो भारतीय फिल्‍म इंडस्‍ट्री की अद्भुत फिल्‍म साबित होने वाली है। फिल्‍म ‘भोज बगड़ावत भारत’ देखने के लिए डाउनलोड और सब्सक्राइब करें OTT प्‍लेटफॉर्म RDX Movie .

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…