कोरोना का बिटक्वाइन को भी लगा झटका, एक दिन में कीमतें छह फीसदी टूटीं

ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन की खबर से जहां शेयर बाजार, रुपया, कच्चा तेल टूटे वहीं बिटक्वाइन भी इस खबर से अछूता न रह सका। बिटक्वाइन का पारम्परिक निवेशों से काफी उलट व्यवहार संबंध रहा है। शेयर बाजारों में उठा-पटक के दौर में इसने काफी बड़ी गिरावट और उछाल दर्ज की हैं। बिटक्वाइन के भाव में छह फीसदी की तगड़ी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को 24,298.04 डॉलर का सर्वकालिक शीर्ष छूने के बाद सोमवार को यह क्रिप्टोकरेंसी 6 फीसदी की गिरावट के बाद 22,156 डॉलर पर आ गई।

छोटी आभासी मुद्राओं जैसे इथरम और एक्सआरपी भी बिटक्वाइन के नक्शेकदम पर चलते हुए क्रमशः 5.9 और 9.2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुईं।

पिछले हफ्ते ही बिटक्वाइन ने 20000 का आंकड़ा पहली बार छुआ था और यह आभासी मुद्रा इस साल 210 फीसदी का इजाफा दर्ज कर चुकी है। बड़ी संख्या में निवेशक इसे महंगाई के खिलाफ सुरक्षित निवेश और भविष्य की भुगतान मुद्रा मान कर पैसा लगा रहे हैं। जेपी मार्गन के मुताबिक पिछले हफ्ते बीमा कंपनियों द्वारा बिटक्वाइन में भारी निवेश करने की अफवाहों से इसमें तेजी देखी गई थी। हालांकि उनके मुताबिक ये जरूरत से ज्यादा खरीदी जा चुकी स्थिति में अभी नहीं आई है।

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…