Mission Majnu First Look: बॉलीवुड में धमाका करने आ रही हैं रश्मिका मंदाना स‍िद्धार्थ मल्‍होत्रा के साथ

आपको बता दें कि कन्नड़ सिनेमा की खूबसूरत और लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को हाल ही में सर्च इंजन गूगल ने नेशनल क्रश घोषित कर दिया. गूगल में नेशनल क्रश लिखकर सर्च करने पर इसके परिणामों में सबसे पहला नाम रश्मिका मंदाना का आता है.साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री का बड़ा नाम और गूगल द्वारा ‘नेशनल क्रश’ (National Crush Of India 2020 Female) घोषित हो चुकीं एक्‍ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अब बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं. रश्मिका, स‍िद्धार्थ मल्‍होत्रा के साथ फिल्‍म ‘मिशन मजनू’ (Mission Majnu) से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं. इस फिल्‍म का पहला लुक सामने आ गया है, ज‍िसमें एक्‍टर स‍िद्धार्थ मल्‍होत्रा (Sidharth Malhotra) नजर आने वाले हैं. वहीं कई अवॉर्ड जीत चुके एडफिल्‍म मेकर शांतनु बागची इस फिल्‍म के साथ अपना न‍िर्देशन में डेब्‍यू करने जा रहे हैं.

‘म‍िशन मजनू’ 1970 के दशक की असली घटनाओं पर आधार‍ित फिल्‍म है, जो भारत के पाकिस्‍तान पर किए गए सबसे बहादुर म‍िशन की कहानी है. इस मि‍शन के बाद भारत-पाक के र‍िश्‍ते हमेशा के लिए बदल गए थे. फिल्‍म में स‍िद्धार्थ एक रॉ एजेंट के किरदार में नजर आएंगे. वहीं कन्नड़ फिल्‍म इंडस्‍ट्री का बड़ा नाम रश्मिका मंदाना इस फिल्‍म से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं.

अपने इस बॉलीवुड डेब्‍यू पर जारी आधिकारिक बयान में रश्मिका ने कहा, ‘मुझे हर भाषा के लोगों से इतना प्‍यार म‍िला है और इसके लिए मैं उनकी बेहद शुक्रगुजार हूं. एक एक्‍टर के तौर पर मैं हमेशा फिल्‍म की कहानी से कनेक्‍ट फील करने के बाद ही उस पर काम करती हूं और फिल्‍म की भाषा मेरे ल‍िए कभी बाधा नहीं रही. मैं खुश हूं कि इस फिल्‍म को इतनी खूबसूरती के साथ ल‍िखा गया है और मैं इसका हिस्‍सा हूं.’

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…