सर्दी में गर्मी बढ़ाने वाला है रानी चटर्जी और आदित्‍य मोहन का यह गाना

भोजपुरिया क्‍वीन रानी चटर्जी और सुपर स्‍टार आदित्‍य मोहन का एक गाना इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। यह गाना सर्दी में गर्मी बढ़ाने वाला है। यानी इस गाने ने भोजपुरिया म्‍यूजिक लवर्स को दीवाना बना दिया है। गाना है ‘अईहा एतवार के जा झार के’, जो संस्‍कार आर्ट्स इंटरनेशनल के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाना रिलीज के साथ ही वायरल  भी हो रहा है।

लिंक : https://youtu.be/KjEv1yommZs

आखिर गाने में ऐसा क्‍या है कि यह खूब वायरल होने लगा है। दरअसल गाने में रानी और आदित्‍य की केमेस्‍ट्री लाजवाब है। और गाने के जो बोल हैं वो एक पुराने गाने से इंस्‍पार्ड हैं, जो अपने जमाने में चार्ट बस्‍टर गाना था। गाने को रीमेक तो नहीं कह सकते हैं, लेकिन मनोरंजक बेहद है। यह गाना फिल्‍म ‘परिवार के बाबू’ का है, जिसे खुद रानी चटर्जी ने अपने सुरीले अंदाज में गाया है। गाना ‘अईहा एतवार के जा झार के’ एक आईटम नंबर है। यह वजह है कि गाना एक बार में लोगों के जुबान पर चढ़ गई है। इस गाने के संगीतकार मधुकर आनंद हैं।  

गाने को लेकर रानी और आदित्‍य ने खुशी जाहिर की और कहा कि हमने एक बेहतरीन गाना  बनाया है। हमारी केमेस्‍ट्री बेहतरीन है, जो दर्शकों को पसंद आ रही है। यह गाना फिल्‍म के तमाम अच्‍छे गानों में से एक है। उम्‍मीद करती हूं यह साल की सबसे बड़ी हिट हो। इसलिए हम अपने चाहने वालों से अपील भी करते हैं कि गाने का प्रसार अपने जानने वालों के बीच बढ़चढ़ कर करें और अपना प्‍यार व आशीर्वाद दें।

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…