रिजर्व बैंक ने वसंतदादा नगरी सहकारी बैंक का भी लाइसेंस किया रद्द, कहीं ये आपका बैंक तो नहीं?

रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि उसने महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में स्थित वसंतदादा नगरी सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है।केंद्रीय बैंक ने कहा कि सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द करने और परिसमापन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही वसंतदादा नगरी सहकारी बैंक के जमाकर्ताओं का पैसा लौटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। आरबीआई ने कहा कि बैंक अपनी मौजूदा वित्तीय स्थिति के हिसाब से अभी के जमाकर्ताओं का पूरा पैसा वापस नहीं कर पायेगा। इसी कारण उसका लाइसेंस रद्द किया गया है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि परिसमापन के बाद जमा बीमा एवं कर्ज गारंटी निगम से जमाकर्ता पांच लाख रुपये तक का जमा पाने के पात्र होंगे। इस तरह सहकारी बैंक के 99 प्रतिशत से अधिक जमाकर्ताओं को पूरी रकम वापस मिल जाएगी। सहकारी बैंक का लाइसेंस सोमवार को कारोबार समाप्त होने के बाद से रद्द माना जायेगा। इसके बाद सहकारी बैंक परिचालन नहीं कर सकेगा।

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…