टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा 2020-21 काफी यादगार रहा।ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लौटी टीम इंडिया

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया गुरुवार सुबह स्वदेश पहुंची।टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा 2020-21 काफी यादगार रहा। वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद भारतीय टीम ने टी20 इंटरनैशनल सीरीज 2-1 से और टेस्ट सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, हेड कोच रवि शास्त्री और पृथ्वी शॉ मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो वहीं ब्रिसबेन टेस्ट के हीरो रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आए। एयरपोर्ट पर टीम इंडिया का स्वागत फूलों से किया गया।

टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा 2020-21 काफी यादगार रहा। वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद भारतीय टीम ने टी20 इंटरनैशनल सीरीज 2-1 से और टेस्ट सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया गुरुवार सुबह स्वदेश पहुंची। रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, हेड कोच रवि शास्त्री और पृथ्वी शॉ मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो वहीं ब्रिसबेन टेस्ट के हीरो रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आए। एयरपोर्ट पर टीम इंडिया का स्वागत फूलों से किया गया।

पहले दो टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो चुकी है, जबकि पहले दो टेस्ट मैचों के लिए आज इंग्लैंड टीम की घोषणा होनी है। टीम इंडिया ने विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा जैसे दिग्गज क्रिकेटरों की गैर मौजूदगी में ब्रिसबेन टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम की। एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद विराट कोहली पैटरनिटी लीव पर स्वदेश लौट गए थे। इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने बाकी तीन टेस्ट मैचों में टीम की कमान संभाली। एडिलेड में टीम इंडिया दूसरी पारी में महज 36 रन ही बना सकी थी और उसे आठ विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…