लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक, दलेर मेहंदी और हरभजन सिंह ने भी दी श्रद्धांजलि

लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन हो गया है। नरेंद्र चचल को जागरण गीत के लिए जाना जाता है। उन्होंने चलो बुलावा आया है जैसे कई लोकप्रिय गीत गाए हैं।उन्होंने 80 साल की उम्र में शुक्रवार को दिल्ली में अंतिम सांस ली। , शहर के अपोलो अस्पताल में दोपहर 12 बजे के आसपास उनका निधन हो गया। वह पिछले तीन महीनों से अस्वस्थ थे। उनका इलाज चल रहा था।

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। पीएम ने ट्वीट कर लिखा, ‘लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने भजन गायन की दुनिया में अपनी ओजपूर्ण आवाज से विशिष्ट पहचान बनाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम् शांति!’पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने लिखा, “यह जानकर बहुत दुःख हुआ कि प्रतिष्ठित और सबसे ज्यादा प्यार करने वाले नरेंद्र चंचल हमारे बीच नहीं रहे है। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना में उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना।”

संगीत सितारों और अन्य हस्तियों ने सोशल मीडिया पर नरेंद्र चंचल को श्रद्धांजलि दी। दलेर मेहंदी ने लिखा, “यह जानकर बहुत दुःख हुआ कि प्रतिष्ठित और सबसे ज्यादा प्यार करने वाले नरेंद्र चंचल ने स्वर्ग में रहने के लिए हमें छोड़कर चले गए। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हूं।”

  • Related Posts

    इलाहाबादिया विवाद: महाराष्ट्र साइबर सेल और मुंबई पुलिस ने समय रैना को भेजा समन

    मुंबई। महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने ‘कॉमेडियन’ समय रैना को एक वेब शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में अगले पांच दिन में…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…