INDvENG: विराट कोहली धोनी की कप्तानी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 5 फरवरी को होगा। सीरीज के पहले दो मैच चेन्नई में खेले जाने हैं। इस सीरीज के दौरान विराट कोहली के पास मौका होगा कि वह टेस्ट कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डालें। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने घरेलू मैदान पर कुल 21 टेस्ट मैच जीते हैं, वहीं विराट कोहली की बात करें तो वह इस मामले धोनी से एक जीत पीछे हैं। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर कुल 20 टेस्ट मैच जीते हैं। इस सीरीज में अगर भारत दो टेस्ट मैच भी जीत लेता है, तो विराट कोहली होम ग्राउंड पर टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान हो जाएंगे।होम ग्राउंड पर टेस्ट सीरीज की बात करें तो फिलहाल विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी एक खास मामले में बराबरी पर हैं। दोनों की कप्तानी में भारत ने होम ग्राउंड पर 9-9 टेस्ट सीरीज जीती हैं।

इस मामले में तीसरे नंबर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं, जबकि चौथे नंबर पर सौरव गांगुली। अजहर की कप्तानी में टीम इंडिया ने होम ग्राउंड पर 13 टेस्ट मैच जीते हैं, जबकि गांगुली की कप्तानी में होम ग्राउंड पर भारत ने 10 मैचों में जीत दर्ज की है।

सीरीज में जीत की बात करें तो विराट और धोनी इस मामले में बराबरी पर हैं, अगर विराट कोहली की कप्तानी में भारत यह सीरीज जीत लेता है, तो विराट कोहली होम ग्राउंड पर सबसे ज्यादा सीरीज जीतने वाले भारतीय कप्तान हो जाएंगे। इस मामले में दूसरे नंबर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली हैं। इन दोनों की कप्तानी में भारत ने 6-6 होम सीरीज अपने नाम की हैं।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…