ICC Test Ranking- Bowling: जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन को भी फायदा, जेम्स एंडरसन की लंबी छलांग

आईसीसी की लेटेस्ट टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में जेम्स एंडरसन ने लंबी छलांग लगाई है।भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच के एक दिन बाद इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने ताजा रैंकिंग जारी की है। एंडरसन ने भारत के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में कुल पांच विकेट झटके थे। एंडरसन को रैंकिंग में तीन पायदान का फायदा मिला है और वह टॉप-3 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वहीं आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह को भी एक-एक पायदान का फायदा मिला है, दोनों क्रम से 7वें और 8वें नंबर पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड हैं। न्यूजीलैंड के नील वैगनर एक पायदान खिसक कर चौथे नंबर पर आ गए हैं। जोश हेजलवुड, टिम साउदी इसके बाद पांचवें और छठे नंबर पर हैं। टॉप-10 टेस्ट गेंदबाजों में अश्विन और बुमराह दो ही भारतीय गेंदबाज शामिल हैं।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…