Gold Price : 40608 रुपये पर आ गया 22 कैरेट Gold का भाव

Gold Price : सोने-चांदी के रेट में आज गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज यानी शुक्रवार 12 मार्च को 24 कैरेट सोना 79 रुपये सस्ता होकर 44601 रुपये पर खुला और 348 रुपये के नुकसान के साथ 44332 पर बंद हुआ। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।वहीं, चांदी की चमक आज सुबह बढ़कर शाम को डाउन हो गई। आज चांदी 110 रुपये प्रति किलो की मजबूती के साथ 66480 रुपये पर खुली और 529 रुपये गिरकर 65841 पर बंद हुई। जहां तक 23 कैरेट सोने के भाव की बात है तो आज यह 44154 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका। वहीं, 22 कैरेट सोना 40608 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 33249 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,517 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 362 रुपये यानी 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,517 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11,004 लॉट के लिये कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,707.50 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

चांदी वायदा कीमतों में भी गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी वायदा कीमत 776 रुपये की गिरावट के साथ 66,769 रुपये प्रति किलो रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 776 रुपये यानी 1.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,769 रुपये प्रति किलो रह गयी जिसमें 12,444 लॉट के लिये कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 1.61 प्रतिशत की हानि के साथ 25.77 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…