Covid-19 के बचाव के लिए दोनों टीके सुरक्षितः डॉ . हर्षवर्धन

सरकार के स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने स्पष्ट किया है कि कोरोना से बचाव के दोनो टीके सुरक्षित हैं और इसे लेकर किसी तरह का भ्रम नहीं होना चाहिए । लोकसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा , वैक्सीन किसी भी बीमारी से बचाव और इनसे होने वाली मौतों को रोकने में मदद करते हैं । दुनिया भर में किसी भी वैक्सीन को अनुमति दिए जाने से पहले इनका वैज्ञानिक परीक्षण होता है । परीक्षण के नतीजों के आधार पर विशेषज्ञ समिति इसका विश्लेषण करती है । उन्होंने कहा , टीकों को अनुमति देने में विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठन की भूमिका होती है जब पूरी दुनिया कोरोना के इन टीकों पर विश्वास कर रही है और सरकार इसको सबके लिए उपलब्ध करा रही है तो भ्रम से बाहर आकर सबको इसे लगाना चाहिए । 

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…