NZ vs BAN: लोगों को याद आया सूर्यकुमार यादव का विकेट, काइल जेमीसन के कैच को लेकर मचा बवाल

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेले गए तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच के दौरान काइल जेमीसन के एक कैच को लेकर बवाल सा मच गया है।फील्ड अंपायर ने तमीम को आउट दे दिया, लेकिन बल्लेबाज ने रेफरल लिया और तीसरे अंपायर ने कई एंगल से रिप्ले देखने के बाद फैसला दिया कि जेमीसन का गेंद पर पूरा कंट्रोल नहीं था। कुछ दिन पहले डेविड मलान ने जब सूर्यकुमार यादव का कैच लपका था, तब फील्ड अंपायर ने भी उन्हें आउट दिया था, फिर थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखा, लेकिन अपना फैसला नहीं बदला। हाल में भारत और इंग्लैंड के बीच खत्म हुई टी20 सीरीज के दौरान इंग्लैंड के डेविड मिलान ने सूर्यकुमार यादव का एक ऐसा ही कैच लपका था, जिस पर काफी विवाद हुआ था। काइल जेमीसन के कैच के बाद एक बार फिर इसको लेकर बहस छिड़ गई है। बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल जब 34 रन पर खेल रहे थे, तो 15वें ओवर में उन्होंने तेज गेंदबाज काइल जेमीसन को वापस कैच थमा दिया था। जेमीसन कैच लेने की कोशिश में गिर गए और उनका हाथ नीचे जमीन से लग गया।

रिप्ले में दिख रहा था कि गेंद डेविड मलान के हाथ में आने से पहले जमीन पर छू चुकी थी, लेकिन सूर्यकुमार यादव को सॉफ्ट सिग्नल आउट दिया गया। जबकि न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच हुए मैच में बल्लेबाज को इसका फायदा मिला और थर्ड अंपायर ने तमीम के हक में फैसला दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…