IPL 2021: आरसीबी के हेड कोच साइमन कैटिच ने ग्लेन मैक्सवेल को लेकर किया ये दावा

आरसीबी के हेड कोच साइमन कैटिच को लगता है कि ग्लेन मैक्सवेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के लिये बहु उपयोगी खिलाड़ी साबित होंगे जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के शुरूआत से ही बल्ले से शानदार फार्म दिखाना शुरू कर दिया है। आरसीबी ने खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ बोली लगाने की होड़ के बाद 14.25 करोड़ रूपये में 32 साल के आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को खरीदा था और उन्होंने इस सत्र में टीम की लगातार दो जीत में दो मैच विजेता पारियां खेलकर खुद पर भरोसे को भी सही साबित किया है।

कैटिच ने कहा, ”उसने काफी परिपक्वता दिखायी है, विशेषकर आज (बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ), जब दूसरे छोर पर विकेट गिर रहे थे। उसने परिस्थितियों को अच्छी तरह समझा और अच्छी पारी खेली और अंत में जब हमें कुछ तेजी से रन जुटाने की जरूरत थी तो उसने ऐसा किया, इसका श्रेय उसके अनुभव को दिया जाना चाहिए। संयुक्त अरब अमीरात में खेले गये 2020 आईपीएल में मैक्सवेल किंग्स इलेवन पंजाब के साथ थे लेकिन उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था, उन्होंने 13 मैचों में 108 रन जुटाए थे। लेकिन कैटिच ने कहा कि वह इस सत्र में आरसीबी फ्रेंचाइजी के साथ कई भूमिकाएं निभा रहा है।

उन्होंने फ्रेंचाइजी की वेबसाइट पर पोस्ट किये वीडियो में कहा कि वह शानदार रहा है। उसने हमारे लिये बड़ी भूमिका निभायी है, पहली विराट (कोहली) की मैदान को सजाने में मदद की ताकि सही समय पर सही खिलाड़ी सही जगह खड़े हों। कैटिच ने कहा, ”उसने काफी युवा खिलाड़ियों के साथ क्षेत्ररक्षण अभ्यास किया क्योंकि हम जानते हैं कि यह विभाग ऐसा है जिसे हमें अच्छा रखना होगा और रन आउट और कैच लेने के मौकों का फायदा उठाना होगा।

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    IND vs PAK Champions Trophy 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कहा कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के तीन ग्रुप-स्टेज मैचों और दुबई, यूएई में होने वाले पहले सेमीफाइनल…