IPL 2021: क्रिस मॉरिस ने छक्के लगाकर दिलाई RR को जीत, फैन्स ने निकाला 'मिर्जापुर' कनेक्शन

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL 2021) में शुरुआत से ही फैन्स को रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक अंदाज में दिल्ली कैपिटल्स से जीत छीन ली और उसे तीन विकेट से मात दी. राजस्थान की जीत में डेविड मिलर ने अर्धशतक लगाकर अहम योगदान दिया, लेकिन अंतिम लम्हों में टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मॉरिस (Chris Morris) इस मैच के हीरो बनकर सामने आए.
आए दिन सांसें रोक देने वाले मैच फैन्स को खुश कर रहे हैं. ऐसा ही एक मैच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया.
क्रिस मॉरिस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 18 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए. मौरिस का स्ट्राइक रेट 200 का रहा और इस बल्लेबाज ने आखिरी 10 गेंदों पर 4 छक्के लगाकर राजस्थान रॉयल्स की जीत तय की. राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाने के बाद क्रिस मॉरिस को लेकर फैन्स वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के मीम्स बना रहे हैं. दरअसल, इससे पहले गए राजस्थान रॉयल्स के मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ संजू सैमसन ने क्रिस मॉरिस को स्ट्राइक नहीं दी. संजू सैमसन (Sanju Samson) शतक लगा चुके थे और अंतिम ओवर में वो खुद के पास ही स्ट्राइक रखना चाहते थे. वैसे कप्तान सैमसन के इस फैसले से मॉरिस निराश बहुत थे. उस मैच को राजस्थान ने गंवा दिया था. इस मैच के बाद क्रिस मॉरिस के रिएक्शन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.

अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के बाद जब क्रिस मॉरिस हीरो बनकर सामने आए तो फैन्स ने सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स की बाढ़ ला दी. इस ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) मीम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी अपना योगदान दिया.

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…