निलंबन को लेकर दक्षिण अफ्रीका के तीनों कप्तानों को सता रही गहरी चिंता

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीमों के तीनों कप्तानों ने संयुक्त बयान जारी करके क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) में चल रहे संकट को देखते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद(आईसीसी) से संभावित निलंबन को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। खिलाड़ियों ने कहा है कि यदि वर्तमान गतिरोध दूर नहीं किया जाता है तो हो सकता है कि दक्षिण अफ्रीका आईसीसी टी-20 विश्व कप में भाग नहीं ले पाए, जिसका आयोजन अक्टूबर-नवंबर में भारत में किया जाना है।

फेल होने से बेफिक्र हैं संजू सैमसन, कहा-जारी रखूंगा अपना यही अंदाज

उन्होंने कहा, ‘ऐसे समय में जबकि हमें भविष्य को लेकर उत्साहित होना चाहिए था, हम (खेल के) भविष्य को लेकर चिंतित हैं।’ कप्तानों ने बयान में कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम को नवंबर में आईसीसी टी-20 विश्व कप में खेलना है। क्रि​केट प्रशासन की वर्तमान स्थिति इससे जुड़ी हमारी तैयारियों को प्रभावित कर रही है।’

इसमें कहा गया कि, ‘य​दि आईसीसी दक्षिण अफ्रीका को निलंबित करने का फैसला करता है तो हमें इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ सकता है।’ सीएसए के सदस्यों की परिषद और अंतरिम बोर्ड के बीच गतिरोध बना हुआ है। इसके शनिवार को होने वाली विशेष आम बैठक में दूर होने की संभावना थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…