LadengeCoronaSe: ऑक्सीजन परिवहन वाले 24 कंटेनर करेगा आयात,टाटा समूह करेगा लोगों की मदद

भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। देश में कई जगहों पर ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो गई है। टाटा समूह तरल ऑक्सीजन के परिवहन के लिए 24 क्रायोजेनिक कंटेनरों का आयात करने का फैसला किया है।  ऑक्सीजन कमी दूर करने के लिए टाटा समूह आगे आया है।दरअसल, लिक्विड ऑक्सीजन को प्लांट से दूसरी जगह ले जाने के लिए कंटेनरों की जरूरत पड़ रही है। देश में ऐसे कंटेनर्स की कमी है। ऐसे में टाटा समूह ने कंटेनरों का आयात कर देश में ऑक्सीजन सप्लाई करने का बीड़ा उठाया है। इससे देश में ऑक्सीजन की किल्लत भी दूर होगी। टाटा समूह ने बताया कि चार्टर्ड उड़ानों के जरिए क्रायोजेनिक कंटेनरों का आयात किया जा रहा है। यह देश में ऑक्सीजन की कमी को कम करने में मदद कर रहा है।

पहली लहर में भी टाटा समूह ने की थी मदद
बता दें कि पिछले दिनों पीएम मोदी ने राष्ट्र संबोधन के दौरान ऑक्सीजन संकट को दूर करने के लिए दवा कंपनियों और बड़े घरानों से मदद की अपील की थी। मोदी के भाषण की तारीफ करते हुए समूह ने कहा कि वह कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए  हरसंभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि पिछले साल भी टाटा समूह ने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट, वेंटिलेटर,  मास्क, परीक्षण किट का इंतजाम किया था। गौरतलब है कि देश में रोजाना 7500 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है। इसमें से 6600 मीट्रिक टन ऑक्सीजन राज्यों को चिकित्सकीय उपयोग के लिए आवंटित की जा रही है।

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…