केजी-डी6 की तीन चौथाई गैस रिलायंस सहयोगियों ने खरीदी

रिलायंस और उसकी साझेदार ब्रिटेन की बीपी पीएलसी ने पिछले सप्ताह केजी-डी6 ब्लॉक में नई खोजों से निकलने वाली गैस की 55 लाख घन मीटर गैस प्रतिदिन आपूर्ति करने की की नीलामी आयोजित की थी। अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी सहयोगियों ने फर्म के पूर्वी अपतटीय केजी-डी6 ब्लॉक में खोजी गई गैस की तीन चौथाई से अधिक मात्रा खरीद ली है, जिसकी सरकार द्वारा तय कीमत, आयातित दर के मुकाबले आधे से भी कम है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मामले की सीधी जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों ने कहा कि नीलामी में रिलायंस के तेल से रसायन (ओ2सी) का कारोबार करने वाली इकाई ने 3.2 घन मीटर गैस उठाई। उन्होंने यह भी बताया कि गैस क्रय एवं और विपणन के लिए रिलायंस और बीपी की ओर से मिल कर स्थापित संयुक्त उद्यम इंडिया गैस सॉल्युशंस (आईजीएस) ने दैनिक दस लाख घनमीटर गैस के लिए बोली लगायी ।

गैस की शेष मात्रा अडाणी गैस (01.5घन मीटर/दैनिक), आईआरएम एनर्जी (1.0 लाख घन मीटर), गेल (30,000 घन मीटर प्रतिदिन) और टोरेंट गैस (20,000 घन मीटर प्रतिदिन) ने उठाई। सूत्रों ने कहा कि ई-नीलामी में उभरी कीमत जेकेएम (जापान-कोरिया मार्कर) एलएनजी की कीमत के मुकाबले 0.06 डॉलर कम है।

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…