Gold Price Today: देश भर के सर्राफा बाजारों में आज सोने की औसत कीमत

दिल्ली सर्राफा बाजार में इस भाव पर बिका सोना

वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं में तेजी का रुख और रुपये में गिरावट आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 95 रुपए बढ़कर 48,015 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 47,920 रुपए प्रति दस ग्राम था।चांदी भी इस दौरान 154 रुपए की तेजी के साथ 70,998 रुपये प्रति किलो हो गयी जो पिछले कारोबारी सत्र में 70,844 रुपये प्रति किलो पर बंद इुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,882 डॉलर प्रति औंस पर ऊंचा रहा जबकि चांदी का भाव 27.67 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

चार माह के उच्च स्तर पर पहुंचा सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ”लगातार तीन सप्ताह सोने की कीमतों में तेजी बरकरार रही। डॉलर में कमजोरी से सोना लगभग चार माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सविर्सिज के उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमाणी ने कहा, ”कमजोर डालर और अमेरिका में प्रतिफल में गिरावट से निवेशकों की कीमती धातुओं को लेकर उम्मीद बढ़ी है जिससे सोना उच्चस्तर पर टिका रहा।

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…