हैती में पेट्रोल टैंकर विस्फोट में 50 की मौत

पोर्टौल प्रिंस, दिसंबर, 15,: कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र हैती एक भीषण दुर्घटना की चपेट में आ गया है। केप हाईटियन में पेट्रोल ले जा रहे एक टैंकर में हुए विस्फोट में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। कई घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस बात का खुलासा स्थानीय डिप्टी मेयर पैट्रिक अल्मोनर ने किया। पैट्रिक अल्मोनोर ने कहा, “मैंने घटनास्थल पर 50-54 लोगों को जिंदा जलते देखा।” आग ने करीब 20 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। अभी मरने वालों की संख्या के बारे में नहीं कहा जा सकता है। प्रधान मंत्री एरियल हेनरी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। हालांकि, घरों में फंसे लोगों के साथ ही मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

वेंकट, ekhabar रिपोर्टर,

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…