आर अश्विन ने बताया उस गेंदबाज का नाम जिसके लिए फ्रेंचाइजी के बीच जमकर लगेगी बोली

नई दिल्ली। आइपीएल 2022 के लिए मेगा नीलामी का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में किया जाएगा। इस नीलामी में हर टीम ना सिर्फ इस सीजन के लिए बल्कि अगले कुछ वर्षों के लिए भी एक अच्छी टीम बनाने के बारे में सोच रही होगी। इस नीलामी से पहले हर टीम ने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन किया है तो वहीं सभी टीम बड़े बदलाव के लिए तैयार हैं और इस नीलामी में दुनिया के कई सारे बेस्ट खिलाड़ी भी शामिल हैं।

हालांकि कुछ प्रीमियम अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस नीलामी का मुख्य आकर्षण होंगे, लेकिन बहुत सारे भारतीय खिलाड़ी नीलामी में बड़ी कमाई की उम्मीद कर सकते हैं। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने नीलामी में अपने पूर्व दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) टीम के साथी अवेश खान के लिए बड़ी बोली लगने की भविष्यवाणी की। वहीं उन्होंने इसकी तुलना खुद से करते हुए बताया कि जिस तरह से आरसीबी और सीएसके के बीच 2010 में उनके लिए बोली लगी थी कुछ वैसा ही देखने को मिल सकता है।

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि आवेश खान के लिए निश्चित तौर पर बोली के लिए जंग होने वाली है और इसमें कोई शक नहीं है। साल 2010 में विजय माल्या ने जिस तरह से मेरे लिए सीएसके के साथ बोली की लड़ाई की थी उसी तरह से मुझे लगता है कि इस बार पार्थ जिंदल और किरण राव आवेश खान के लिए बोली लगाते हुए नजर आने वाले हैं। हालांकि वो किससे लड़ेंगे वो देखने वाली बात होगी। आपको बता दें कि आवेश खान ने दिल्ली के लिए पिछले सीजन यानी आइपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन किया था और वो सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्होंने इस सीजन में कुल 16 मैचों में 24 विकेट लिए थे। दिल्ली ने उन्हें 2918 की नीलामी में 75 लाख रुपये में खरीदा था।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…