IPL की नीलामी में मिली मोटी रकम, इस खिलाड़ी ने दोस्तों को दे डाली 15 हजार की पिज्जा पार्टी

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिए मेगा आक्शन में कुल 10 टीमों ने दो दिन में अरबों रुपये की बोली लगाई। बैंगलोर में हुई इस नीलामी में 600 से ज्यादा खिलाड़ियों को नाम को शामिल किया गया था। इसमें से कुल 204 खिलाड़ियों को खरीदने में ही आइपीएल फ्रेंचाइजी टीम के मालिकों ने रूचि दिखाई। इस नीलामी में वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को अपनी टीम में शामिल करने पर जमकर बोली लगी।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने आइपीएल की नीलामी में 10.75 करोड़ रुपये की मोटी धनराशि में बिकने के बाद बायो-बबल (कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए सुरक्षित माहौल) के अंदर ही अपने साथी खिलाडि़यों को पिज्जा पार्टी दी। उन्हें 15 पिज्जा के लिए 15,000 रुपये चुकाने पड़े।

पूरन ने आइपीएल 2021 में पंजाब किंग्स की तरफ से 7.72 की औसत से केवल 85 रन बनाए थे और भारत के खिलाफ वर्तमान सीरीज में भी वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, लेकिन इसके बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद ने बायें हाथ के इस बल्लेबाज को मोटी रकम देकर खरीदा।

एक स्थानीय मैनेजर ने कहा, ‘बाहर से भोजन मंगवाने की अनुमति नहीं होने के कारण उन्होंने होटल में ही 15 पिज्जा का आर्डर दिया था। पिज्जा को कमरों में पहुंचाने से पहले सेनेटाइज किया गया। खिलाड़ी ने इसका भुगतान किया।’

इस वक्त पूरन भारत के दौरे पर आई वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा है। अहमदाबाद में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के बाद टीम अब कोलकाता में इतने ही टी20 मुकाबलों की सीरीज में खेलेगी। पहला मुकाबला बुधवार 16 फरवरी को खेला जाना है।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…