'आप देश के बच्चों को नीली जर्सी पहनने का सपना देखने के लिए प्रेरित करते हैं'

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व आलराउंडर युवराज सिंह ने मंगलवार को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को एक पत्र लिखा और कहा कि उन्होंने एक क्रिकेटर और एक व्यक्ति के तौर पर उनको विकसित होते देखा है। पत्र में युवराज ने अपने काम के प्रति समर्पण और अनुशासन के लिए कोहली की सराहना की और कहा कि यह भविष्य की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का काम करता है। बता दें कि वनडे और टी-20 की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। वह भारते के अबतक के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं।

युवराज ने अपने पत्र में कहा, ‘विराट, मैंने आपको एक क्रिकेटर और एक व्यक्ति के रूप में विकसित होते देखा है। नेट्स में वह युवा लड़का जो भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलता था वह अब खुद एक नई पीढ़ी का नेतृत्व करने वाला लीजेंड है। नेट्स में आपका अनुशासन, मैदान पर जुनून और खेल के प्रति समर्पण इस देश के हर बच्चे को बल्ला उठाने और एक दिन नीली जर्सी पहनने का सपना देखने के लिए प्रेरित करता है।’

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक का रिकार्ड रखने वाले इस पूर्व बल्लेबाज ने कोहली के साथ बिताए पल को भी याद किया।युवराज ने आगे कहा, ‘आपने हर साल अपने क्रिकेट के स्तर को ऊंचा किया है और इस अद्भुत खेल में काफी कुछ हासिल कर लिया है। आप एक महान कप्तान और एक शानदार नेत्तृत्वकर्ता रहे हैं। अपने अंदर की जूनुन को हमेशा ऐसे ही बना रखें। आप एक सुपरस्टार हैं। पेश है आपके लिए खास गोल्डन बूट। देश को गौरवान्वित करते रहें।’ युवराज और कोहली का स्पोर्ट्स ब्रांड पूमा के साथ करार है। युवी ने इस अवसर पर भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक को पूमा के गोल्डन बूट्स का एक स्पेशल एडिशन उपहार में दिया।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…