यूक्रेन में भारतीय नागरिकों के साथ झड़प, राहुल गांधी ने ट्वीट कर कही ये बात

नई दिल्ली : यूक्रेन और रूस में छिड़ी जंग के बीच भारतीय नागरिकों के साथ झड़प की खबर आ रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस तरह की घटना के प्रति मेरी संवेदना है। भारत सरकार को तत्काल विस्तृत निकासी योजना के तहत फंसे हुए लोगों को निकालने में मदद करनी चाहिए।

बता दें कि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्राएं और छात्र किसी भी तरह से वहां से बाहर निकलना चाहते हैं। लेकिन उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ रही है। कई स्टूडेंट बॉर्डर पर अटके पड़े हैं। सरकार उनतक पहुंचने की कोशिश कर रही है लेकिन बमबारी, रूसी गोलों की वजह से उनतक नहीं पहुंच पा रही है।

वहीं भारत ने युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंताओं से यूक्रेन व रूस को अवगत कराया। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत ने जिनेवा स्थित इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रॉस (आईसीआरसी) से भी संपर्क कर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी यूक्रेन से निकासी में मदद का अनुरोध किया है। पत्रकारों से बातचीत में श्रृंगला ने बताया कि भारत ने यूक्रेन से अपने करीब 2,000 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है और उनमें से 1,000 लोगों को हंगरी और रोमानिया के रास्ते चार्टर्ड विमानों से घर लाया जा चुका है।

श्रृंगला ने बताया कि उन्होंने रूस और यूक्रेन के राजदूतों से अलग-अलग बातचीत की और यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री की प्रत्यक्ष निगरानी और प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार विदेश मंत्रालय यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। इससे संबंधित घटनाक्रम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने मोल्दोवियन समकक्ष निकु पोपेस्कु से बातचीत की और यूक्रेन-मोल्दोवा सीमा के रास्ते भारतीयों की सुरक्षित वापसी में सहयोग मांगा।

  • Related Posts

    अग्निवीरों को मिलेगा 2 साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार? शादी की अनुमति देने पर भी विचार कर रही सरकार

    केंद्र सरकार अग्निपथ योजना में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने अग्निवीरों की सेवा अवधि और भविष्य को लेकर अहम जानकारी दी है।…

    रेप और पॉक्सो मामलों की सुनवाई के लिए बड़ी पहल, मोदी कैबिनेट ने 2031 तक बढ़ाई फास्ट ट्रैक कोर्ट योजना

    केंद्र सरकार ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों से जुड़े मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में…