जेलेंस्‍की बोले- रूसी सैनिक जान बचाएं और वापस जाएं, कैदी भी होंगे युद्ध में शामिल, यूक्रेन के लिए 24 घंटे बेहद अहम

कीव। रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े हमले का खतरा मंडरा रहा है। समाचार एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन से कहा है कि रूस के साथ उनकी सेना का संघर्ष जारी है। यूक्रेन के लिए अगले 24 घंटे बेहद महत्‍पूर्ण होंगे। वहीं समाचार एजेंसी रायटर ने यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के हवाले से कहा है कि यूक्रेन का रूस के साथ बातचीत का मुख्य लक्ष्य तत्काल युद्धविराम और रूसी सैनिकों की वापसी है…

इंग्‍लैंड के डाउनिंग स्ट्रीट के मुताबिक जेलेंस्की से प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने कहा है कि वह ब्रिटेन से रक्षात्मक सहायता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। इसके साथ ही जानसन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति के नेतृत्व की प्रशंसा की। गौरतलब है कि दोनों नेताओं के बीच यह संवाद ऐसे वक्‍त में हुआ है जब पुतिन ने अपने परमाणु बल को अलर्ट पर रखने का आदेश दिया है। ब्रिटेन की विदेश सचिव लिज ट्रस ने आगाह किया है कि रूस यूक्रेन के बीच जारी जंग रूस और नाटो के बीच टकराव में भी तब्‍दील हो सकती है।

रायटर्स के मुताबिक यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का कहना है कि वह नई विशेष प्रक्रिया के तहत यूक्रेन को यूरोपीय संघ में तत्काल विलय की अपील कर रहे हैं। उन्‍होंने रूसी सैनिकों से कहा कि ‘अपनी जान बचाएं और यूक्रेन छोड़ें’… उन्‍होंने यह भी कहा कि यूक्रेन रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के इच्छुक कैदियों को सैन्‍य अनुभव के साथ रिहा करेगा। वहीं यूक्रेन की सेना ने बयान जारी कर कहा है कि कीव अब भी उसके नियंत्रण में है। वहीं पुतिन ने रूसी प्रतिरोध बलों को आपात स्थिति के लिए तैनात रहने को कहा है।

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…