रिषभ पंत ने रचा इतिहास, भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ इतने गेंदों पर लगाया सबसे तेज अर्धशतक

नई दिल्ली। Rishabh Pant half century: श्रीलंका के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच की दूसरी पारी में रिषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी से दम पर भारत के लिए एक नया टेस्ट रिकार्ड बनाकर इतिहास रच दिया। पंत ने इस मैच में 31 गेंदों पर 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से तेज 50 रन की पारी खेली। हालांकि उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 28 गेंदों पर ही पूरा कर लिया और वो भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेलने के मामले में पहले नंबर पर आ गए।

रिषभ पंत ने तोड़ा कपिल देव का रिकार्ड

रिषभ पंत से पहले भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज कपिल देव थे। कपिल देव ने साल 1982 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में सिर्फ 30 गेंदों पर टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक लगाया था, लेकिन अब रिषभ पंत ने सिर्फ 28 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर कपिल देव का 40 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया और पहले नंबर पर आ गए। भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में शार्दुल ठाकुर तीसरे नंबर पर हैं और उन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 31 गेंदों पर ये कमाल किया था।

भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टाप 4 बल्लेबाज-

रिषभ पंत- 28 गेंद

कपिल देव- 30 गेंद

शार्दुल ठाकुर- 31 गेंद

वीरेंद्र सहवाग – 32 गेंद

रिषभ पंत ने कर ली इयान बाथम की बराबरी

भारतीय धरती पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकार्ड शाहिद अफरीदी के नाम पर दर्ज है और उन्होंने 2005 में भारत के खिलाफ सिर्फ 26 गेंदों पर ये कमाल किया था। वहीं साल 1981 में इयान बाथम ने 28 गेंदों पर भारत के खिलाफ टेस्ट में अर्धशतक लगाया था। रिषभ पंत अब भारत में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में बाथम की बराबरी पर आ गए हैं और उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 28 गेंदों पर अर्धशतक लगाया।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकार्ड पाकिस्तान के बल्लेबाज मिस्बा-उल-हक के नाम पर दर्ज है। उन्होंने 2014 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 गेंदों पर ये कमाल किया था। वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर डेविड वार्नर हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2017 में 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था तो वहीं 2005 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 24 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर जैक कैलिस तीसरे नंबर पर हैं।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…