भारत में कोरोना मामलों का नवीनतम विवरण

नई दिल्ली 5 अप्रैल:—– हमारे देश में कोरोना के मामलों में भारी गिरावट आ रही है।  पिछले 24 घंटे में 913 पॉजिटिव केस सामने आए।  पिछले 715 दिनों में यह पहला मौका है जब पूरे देश में एक दिन में दर्ज मामलों की संख्या एक हजार से भी कम हो गई है।  इसी दौरान 1,316 लोग कोरोना से ठीक हुए…13 की मौत हुई।  देश में फिलहाल 12,597 एक्टिव केस हैं।  714 दिनों में यह पहली बार है जब सक्रिय मामले 13,000 से नीचे आए हैं।  दैनिक सकारात्मकता दर 0.29 प्रतिशत तक गिर गई।  अब तक 4,24,95,089 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं… 5,21,358 अपनी जान गंवा चुके हैं।  अब तक जनता को कोरोना वैक्सीन की कुल 1,84,70,83,279 डोज दी जा चुकी हैं।

वेंकट, ekhabar रिपोर्टर, 

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…