बैगा बस्ती में जर्जर स्कूल और अवैध शराब भट्टियों पर आप नेता इंदु विश्वकर्मा का फूटा गुस्सा

सीधी 

झज्जर: वार्ड क्रमांक 13, बैगा बस्ती में प्राथमिक स्कूल की टूटती दीवारों और जगह-जगह खुल रही अवैध शराब भट्टियों को लेकर आम आदमी पार्टी महिला विंग की जिला अध्यक्ष इंदु विश्वकर्मा ने मोर्चा खोल दिया है।

​”स्कूल की दीवारें कभी भी गिर सकती हैं और ऊपर सिर्फ टिन की छत है। बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे हैं। प्रशासन को पक्का स्कूल बनाने की फुर्सत नहीं है, लेकिन बस्ती में अवैध शराब भट्टियाँ धड़ल्ले से खोली जा रही हैं।” > — इंदु विश्वकर्मा

​इंदु विश्वकर्मा ने प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए तुरंत शराब भट्टियाँ बंद करने और स्कूल की पक्की इमारत बनाने की माँग की है। चेतावनी दी गई है कि माँग पूरी न होने पर महिला विंग बड़ा आंदोलन करेगी।

  • Related Posts

    दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर्व को देखते हुए प्रदेश के सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने…

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की जांच रिपोर्ट एक महीने में मांगी

    जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन और उनके खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई का मामला लगातार चर्चा में है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच कर रही…