सलमान खान से पर्दे पर भिड़ेगा साउथ का ये बड़ा स्टार, ‘कभी ईद कभी दीवाली’

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान अपनी फिल्म कभी ईद कभी दीवाली के स्टार कास्ट को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। फिल्म को लेकर हर रोज नए अपडेट सामने आते रहते हैं। अब जानकारी आ रही है कि कभी ईद कभी दीवाली में साउथ के एक्टर जगपति बाबू की एंट्री होगी है।

सलमान खान की इस फिल्म में पहले से दो साउथ इंडियन कलाकार शमिल हैं और अब जगपति बाबू की एंट्री होगी है। फिल्म में जगपति बाबू मुख्य विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान अपनी इस फिल्म में एक खूंखार विलेन को देखना चहाते थे और इसके लिए उन्हें जगपति बाबू से बेहतर कोई नहीं लगता।

बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों को हवाले से लिखा, सलमान खान पैन इंडिया फिल्म बना रहे हैं और इस वजह से फिल्म की कास्टिंग पर काफी बहुत अधिक फोकस कर रहे हैं। वहीं, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, जगपति बाबू कभी ईद कभी दीवाली के हैदराबाद शेड्यूल में शूटिंग को जॉइन करेंगे।

फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान के साथ जहीर इकबाल और शहनाज गिल मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। सलमान के अलावा कभी ईद कभी दीवाली में साउथ सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती, एक्ट्रेस पूजा हेगडे और जगपति बाबू भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।

हाल ही में सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की रिलीज को लेकर भी खबरें आईं थीं, जिसमें दावा किया गया था कि अगले साल यानी 2023 को ईद को मौके रिलीज होगी। हालांकि फिल्म की रिलीज को लेकर अभी फिल्म निर्माताओं ने कोई भी जानकारी शेयर की है।

इन फिल्मों में भी नजर आएंगे सलमान खान

वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर वो जल्द ही टाइगर फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म टाइगर 3 के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग को शुरू कर सकते हैं। इस फिल्म में वो रॉ एजेंट के किरदार में नजर आ सकते हैं, जबकि कटरीना आईएसआई एजेंट ज़ोया का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। इसके अलावा सलमान खान पठान, बजरंगी भाईजान 2 में भी नजर आने वाले हैं।

  • Related Posts

    इलाहाबादिया विवाद: महाराष्ट्र साइबर सेल और मुंबई पुलिस ने समय रैना को भेजा समन

    मुंबई। महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने ‘कॉमेडियन’ समय रैना को एक वेब शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में अगले पांच दिन में…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…