जीत के जश्न के बाद हारे हुए प्रत्याशी के घर में तोड़फोड़

टीवी पंखा रसोई घर समेत मकान को किया क्षतिग्रस्त व नगदी जेवरात की लूट

झाबुआ। लोकतंत्र का महापर्व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरा दौर झाबुआ जिले के मेघनगर ब्लॉक में 1 जुलाई को संपन्न हुआ। सरपंच पद से हारी उम्मीदवार शांति थावरिया मचार का आरोप है कि ग्राम बेडावली से सरपंच पद से जीत कर डी जे पर जीत की खुशियां का जुलूस निकाल रही सुमित्रा सुभाष मचार ने दबंगई करते हुए उनके समर्थकों साथ आतिशबाजी घर मेरे घुसे व मारपीट की गई। ग्राम पंचायत हारे प्रत्याशी शांति थावरिया मचार के घर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि घर मे घुसकर तोड़फोड़ की गई व नगदी और रकम भी चुरा ली गई इस दौरान शांति और उनके परिजनों ने घर से दूर भागकर जान बचाई… वहीं दूसरी ओर सरपंच पद से जीत कर आए उम्मीदवार सुमित्रा सुभाष मचार का आरोप है कि जुलूस खत्म कर वे घर लौट रहे थे तभी जानबूझकर हारे हुए उम्मीदवारों ने हम पर जानलेवा हमला किया मारपीट की जिससे हमारे परिजन घायल हुए हैं व हमारे गहने जेवरात भी छीन लिए गए। आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बाद दोनों पक्ष मेघनगर थाने पर न्याय की गुहार लगाने पहुंचे।

  • Related Posts

    इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर पति पर हमला, जमकर तोड़फोड़; दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

    पार्षद पति सुमित तलरेजा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर उनके…

    राहुल गांधी पर CM मोहन यादव का तीखा हमला, बोले- ‘ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हैं’

    इंदौर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा के दौरान कांग्रेस पर साधा निशाना इंदौर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…