पंचायत चुनाव में वोट न देने के शक में दबंगों ने परिवार पर किया हमला

महिलाओं सहित सात लोगों की लाठी-डंडों से की पिटाई, रातों-रात गांव से भागकर बचाई जान

पन्ना। पंचायत चुनाव में वोट न देने के शक में दबंगों ने परिवार पर हमला कर दिया। दबंगों ने महिलाओं सहित सात लोगों की लाठी-डंडों से बेदम पिटाई की। परिवार से सदस्यों ने रातों-रात गांव से भागकर जान बचाई। सभी घायलों का इलाज पन्ना जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरा मामला पन्ना के पवई थाना अंतर्गत ग्राम पडरिया का है।
शनिवार रात ग्राम पडरिया में प्रत्याशी के पक्ष में वोट न देने के शक के एक ही परिवार के 7 लोगों की लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल रामकुमार वंशकार ने जानकारी देते हुए बताया कि रात में अचानक कुछ लोग आए और गाली-गलौज करने लगे और कहने लगे कि तुम लोगो ने हमें वोट नहीं दिया है। उन लोगों महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बीच बचाव करने आये पुरुषों को भी पीटना शुरू कर दिया।

अमीर बाप की बिगड़ी औलाद की करतूतः गरीब फल वाले को धमकाया, गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जैसे तैसे ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद घायलों को तत्काल की पन्ना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां सभी का इलाज जारी है। पूरे घटना क्रम में 4 पुरुष और 3 महिलाओं के हाँथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें आई है।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…