यूनिवर्सिटी में हनुमान चालीसा का पाठ करने पर छात्रों को 5-5 हजार का जुर्माना

गृहमंत्री बोले हनुमान चालीसा देश में नहीं तो कहां पढ़ेंगे

कालेज कैंपस के बाहर तैनात पुलिस बल

—————————————————————————————————————————————————————————–

भोपाल, संवाददाता
सीहोर के वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में हनुमान चालीसा का पाठ करने पर छात्रों को 5-5 हजार का जुर्माना लगाया गया है। 20 छात्रों ने कॉलेज कैंपस में एक साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया था। कॉलेज प्रबंधन ने 7 छात्रों पर 5-5 हजार जुर्माना लगाया। विवाद बढ़ने के बाद मामले में सरकार एक्शन में आ गई है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हनुमान चालीसा हिंदुस्तान में पढ़ेंगे तो कहां पढ़ेंगे? छात्रों पर तय किया गया जुर्माना वापस होगा। कॉलेज प्रबंधन को जुर्माना आदेश वापस लेने के लिए कहा गया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज कैंपस में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
सीहोर के वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी में हनुमान चालीसा का पाठ करने पर 7 छात्रों को 5-5 हजार का जुर्माना लगाया गया है। 20 छात्रों ने एक साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया था। सभी छात्र बीटेक सेकंड ईयर के बताए जा रहे हैं। दूसरे वर्ग के छात्रों ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन से की थी। हालांकि पूरे मामले में यूनिवर्सिटी प्रबंधन चुप्पी साधी हुई है। कॉलेज में पढ़ने वाले ज्यादातर छात्र-छात्राएं साउथ के हैं।
मामला बढ़ने के बाद सरकार एक्शन में आ गई है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हनुमान चालीसा हिंदुस्तान में पढ़ेंगे तो कहां पढ़ेंगे? छात्रों पर जुर्माना नहीं लगेगा। छात्रों पर तय किया गया जुर्माना वापस होगा। सरकार ने कॉलेज प्रबंधन को निर्देश दिए हैं। छात्रों को समझाइश दी जा सकती है। वहीं मामले में किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए कॉलेज कैंपस में पुलिस बल की तैनाती की गई है। हंगामे को आसार को देखते हुए प्रशासन सजग हो गई है। कॉलेज में एसटीएफ की टुकड़ी को तैनात किया गया है।
बीजेपी के राज में हनुमान चालीसा नहीं पढ़ सकतेः पीसी शर्मा
मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि बीजेपी के राज में हनुमान चालीसा नहीं पढ़ सकते। जय जय श्री राम में BJP वाले सीता जी को छोड़ देते हैं। BJP राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त है।
हनुमान चालीसा विवाद में हिन्दू संगठन की एंट्री
हनुमान चालीसा विवाद में हिन्दू संगठन की एंट्री हुई है। संस्कृति बचाओ मंच के चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि हनुमान चालीसा से तकलीफ तो नमाज पढ़ने पर भी रोक लगे। कार्रवाई का फैसला वापस नहीं लिया तो यूनिवर्सिटी के बाहर हुनमान चालीसा पाठ होगा। रोजे के समय मुस्लिम छात्र क्या नमाज नहीं पढ़ते। रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को नमाज के लिए अतिरिक्त समय दिया जाता है। ये भेदभाव रवैया आखिर हिंदुओं के साथ क्यों। अगर हिंदू छात्रों पर जुर्माना लगाया जाएगा तो हमें आश्वस्त करे नमाज के लिए भी इजाजत नहीं दी जाएगी।

  • Related Posts

    ग्वालियर स्कूल हादसा: दो अधिकारी निलंबित, प्रोजेक्ट इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस; निर्माण की निगरानी में मिली खामियां

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन सांदीपनि पद्मा कन्या विद्यालय की छत गिरने की घटना के बाद प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। पुलिस आवास एवं अधोसंरचना…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…