टीआई की आत्महत्या की गुत्थी उलझी

इंदौर। इंदौर के बहुचर्चित टीआई हाकम सिंह पंवार शूट एंड सुसाइड मामले में पुलिस ने गिरफ्त में आई दोनों महिला आरोपियों के घर जाकर तलाशी ली है। वही रिमांड खत्म होने के चलते उन्हें कोर्ट में पेश किया है।
दरअसल, भोपाल के श्यामला हिल्स थाने पदस्थ रह चुके टीआई सुसाइड मामले की जांच के लिये SIT गठित की गई थी जिसके बाद हुई जांच में चार लोगों को आरोपी बनाया गया था। जिनमे एक आरोपी कमलेश खांडे की जलने से मौत हो गई है वही गोविंद जायसवाल नामक आरोपी अभी भी फरार है। वही छोटी ग्वालटोली पुलिस मृतक टीआई की तीसरी पत्नि रेशमा शेख उर्फ जागृति को गिरफ्तार किया था इसके बाद भागने की फिराक में लगी महिला एएसआई को उज्जैन से गिरफ्तार किया था।  टीआई भोपाल के श्यामला थाने में थे और छुट्टी लेकर गए थे। इसी दौरान इंदौर में ये घटना हुई थी।

गाड़ी को लेकर हुआ था विवाद
इधर, पुलिस रिमांड में जब महिला एएसआई रंजना खांडे से पूछताछ की तो वह पुलिस को क्रेटा वाहन को लेकर विवाद की बात कह रही है। वही पुलिस क्रेटा की जानकारी निकाली तो पता चला की कार गौतमपुरा के व्यापारी गोविंद जायसवाल की पत्नि सीमा जायसवाल के नाम थी और बाद में कार को रंजना खांडे के नाम किया गया था। पुलिस पूछताछ में महिला एएसआई ने बताया कि वो मृतज टीआई को पिता समान मानती थी। लेकिन पुलिस ने जब आरोपी रंजना खांडे और रेशमा शेख के घर की तलाशी ली तो एक नई बात निकलकर सामने जिसे आरोपी रेशमा शेख ने पूछताछ में पुख़्ता किया। पुलिस दोनों के घर से एक ही तरह का घरेलू सामान और अन्य सामान मिला है। मृतक टीआई ने जो सामान आरोपी रेशमा को दिलाया था वैसा ही सामान आरोपी रंजना के घर भी मिला। जिसके बाद रंजना और मृतक टीआई के संबंध को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। वही पुलिस पूछताछ में रंजना खांडे ने रुपयों के लेन – देन को विवाद की वजह बताया है। ऐसे में पुलिस को अब फरार आरोपी के पकड़े जाने का इंतजार है ताकि सुसाइड के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…