भोपाल
कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की ईडी के सामने पेशी को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्त
म मिश्रा ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेशी को लेकर कांग्रेस के सड़क पर उतरने को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पहले युवराज की पेशी तो कांग्रेसी सड़क पर उतरे थे। अब राजमाता जा रही हैं तो कांग्रेसी सड़क पर हैं। कांग्रेस को अपराध का उत्सव मनाना आता है।
डॉ. मिश्रा ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि कांग्रेस ने अपराध का उत्सव मनाना सीख लिया है। अब क्या हुआ है। थानेदार ने ही तो बुलाया है। आरोप संगीन है। भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों के आरोप हैं। पहले युवराज गए थे, तब कांग्रेस सड़कों पर आई थी। अब राजमाता जा रही हैं तो सड़कों पर आ रहे हैं, आखिर क्यों? आप अगर गलत हैं तो मीडिया के सामने कह दो कि हम गलत हैं। अपराध को उत्सव कैसे बनाया जाए, यह कांग्रेस को पता है। यह लोग ईडी पर दबाव बनाना चाहते हैं। इसी वजह से सड़कों पर उतरे हैं।
मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…





