अंबोदीया के सरपंच पर मारपीट करने का लगाया ग्रामीण ने आरोप

वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल

उज्जैन ।जिले के अंबोदिया सरपंच महेंद्र छडिया पर एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आरोप लगाया है कि मेरे साथ सरपंच महेंद्र छड़ीया ने मारपीट की जिसके बाद युवक से मीडिया ने टेलीफोन पर चर्चा की बताया कि मेरे भाई ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी मेरा मकान कच्चा है और मकान के लिए मैं पंचायत में बैठा था तभी वहां के नवनिर्वाचित सरपंच जिन्होंने अभी चार्ज नहीं लिया है उनके द्वारा मेरे साथ कुर्सी से गिराया गया और दुर्व्यवहार कर मुझे पंचायत से बाहर कर दिया गया थाने पर शिकायत नहीं करने की बात को मीडिया ने जानना चाहा तो कहा कि महेंद्र छाड़ियां पूर्व में रेती का काम अवैध करता था इसी वजह से उसे डर है कि उसके थाने पर संबंध होंगे और थाने वाले उसे ही अंदर कर लेंगे

इस संबंध में सरपंच महेंद्र छाड़ियां से संपर्क किया गया तो महेंद्र छाड़िया ने कॉल उठाना उचित नहीं समझा उनको टेक्स्ट मैसेज भेजकर भी पक्ष जानना चाहा लेकिन उनकी ओर से कोई भी रिप्लाई नहीं आया

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…