चार खालिस्तान समर्थक गिरफ्तार

#
#नरेंद्र मोदी

#राशिफल

रायपुर। Raipur News रायपुर पुलिस ने चार खालिस्‍तान समर्थकों हरप्रीत सिंह, दिलेर सिंह, मनिन्दर सिंह, हरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। चारों की धारा 147,153,505 के तहत हुई गिरफ्तारी की गई है। बता दें बीते दिन बुधवार को यहां पंजाब में अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई किए जाने के विरुद्ध खालिस्‍तान समर्थकों ने रैली निकालकर देश विरोधी नारेबाजी की थी। खाालिस्‍तान समर्थक इन सिखों ने तेलीबांधा गुरुद्वारा से रैली निकालकर पंचशील नगर स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। वहीं विधानसभा में भाजपा ने यह मुद्दा उठाया तो मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सदन से सख्‍त संदेश दिया। मुख्‍यमंत्री भूपेश ने कहा कि राज्‍य में देश विरोधी गतिविधि बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी। मुख्‍यमंत्री के इस सख्‍त संदेश के बाद पुलिस हरकत में आई।

  • Related Posts

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…