मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हाउस में कन्यापूजन और कन्याभोज, मुख्यमंत्री ने खुद परोसा भोजन, साधना सिंह ने दिए उपहार

रामनवमी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी श्रीमती साधना सिंह ने सीएम हाउस में कन्या पूजन किया और कन्याओं को भोज कराया। सीएम हाउस में इस दिन कन्याभोज में 9 कन्याओं का तिलक लगाकर पूजन किया और अपने हाथ से खाना परोसा। साधना सिंह ने भी बच्चियों को अपने हाथ से खाना खिलाया। इस अवसर पर बच्चियों को उपहार भी दिये गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘कन्या पूजन का यह दिन ऊर्जा से भर देता है। लाड़लियों के चेहरे पर खिलखिलाती मुस्कुराहट ही माँ का आशीर्वाद बन जाती है। मैया मेरी लाडलियों और प्रदेश पर अपनी कृपा और आशीर्वाद सदैव बनाए रखना, यही प्रार्थना करता हूं। जय माँ अम्बे!’ इसी के साथ उन्होने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा ‘भये प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी॥ भगवान श्री राम की कृपा सब पर बनी रहे; हर घर में प्रेम, सौहार्द, मर्यादा और संस्कार के पुष्प पल्लवित हों, सबका जीवन सानंद व्यतीत हो,यही कामना करता हूं।’

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…