IPL 2023: बुमराह के रिप्लेसमेंट बने संदीप, ऋषभ पंत की जगह बंगाल का खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स में शामिल

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 16वें सीजन के लिए दो नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। दिल्ली ने कप्तान ऋषभ पंत के स्थान पर बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को टीम में जगह दी है। वहीं, मुंबई ने जसप्रीत बुमराह की जगह संदीप वारियर को चुना है। आईपीएल का आगाज शुक्रवार (31 मार्च) को चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के मैच से होगा।

ऋषभ पंत पिछले साल 30 दिसंबर को कार दुर्घटना में चोटिल होने के कारण इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं। वहीं, बुमराह को पीठ के निचले हिस्से में समस्या में कारण लंबे समय से पेशेवर क्रिकेट से दूर हैं। वह एशिया कप और टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह आए संदीप ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए एक टी20 मैच खेला था। उन्होंने तीन ओवर में 23 रन दिए थे। इस दौरान उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली थी।
आईपीएल ने जारी किया बयान
आईपीएल ने अपने बयान में कहा, “विकेटकीपर-बल्लेबाज पोरेल ने बंगाल के लिए तीन लिस्ट ए और इतने ही टी20 के अलावा 16 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। संदीप वारियर भारत के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 68 टी20 मैचों में 62 विकेट झटके हैं। वह पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। संदीप वारियर ने पांच आईपीएल मैच खेले हैं।”

अभिषेक और संदीप को कितने रुपये मिलेंगे?
अभिषेक पोरेल को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने संदीप वारियर के लिए 50 लाख रुपये खर्च किए हैं। पोरेल की बात करें तो प्रथम श्रेणी में उनके नाम 30.21 की औसत से 695 रन हैं। उन्होंने 58 कैच लपकने के अलावा आठ स्टंप किए हैं। उन्होंने इस साल रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक लगाया था।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…